Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भारतीय श्री विद्या परिषद उप्र द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

भारतीय श्री विद्या परिषद उप्र द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन



कान्तीकपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं, शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित



बरेली। भारतीय श्री विद्या परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को कान्तीकपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश भर से आए प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक एवं सहशैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. राय, प्राचार्य बरेली कॉलेज, बरेली रहे, जबकि अध्यक्षता मेजर नीलिमा गौड़, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, 8 यूपी गर्ल्स बटालियन, बरेली ने की। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ-साथ खेलकूद, विज्ञान, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान श्रीविद्या पत्रिका का विमोचन भी किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. राय ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में प्रयोग करने तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारतीय श्री विद्या परिषद की मंत्री डॉ. विद्योत्तमा सिंह, अध्यक्षा डॉ. कविता त्यागी, कार्यालय प्रमुख श्रीमती हरेश, विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापिका श्रीमती सरोज अग्रवाल, अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा सहित मोना शर्मा, डॉ. सुषमा दीक्षित, श्रीमती माया खुल्वे, श्रीमती राजेश्वरी गंगवार, राजकुमार अग्रवाल, अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, सुनील सिंह, डॉ. अंजू सूद, डॉ. सोमवती शर्मा, राजेश कुशवाहा, श्रीमती निशा रानी गुप्ता, श्रीमती उपासना शर्मा, श्रीमती अर्चना चौहान, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती प्रेमा पानू, श्रीमती चारू पटेल, श्रीमती निधि तिवारी, डॉ. धीरेन्द्र शर्मा एवं श्रीमती अर्चना गहलौत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।.अध्यक्षीय आशीर्वचन डॉ. कविता त्यागी द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की व्यवस्थापिका द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का सफल संचालन प्रिया सक्सेना ने किया।