Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

श्रावण मास की पवित्र बेला में श्री हरि मंदिर प्रांगण में प्रदोष पूजन हुआ

श्रावण मास की पवित्र बेला में श्री हरि मंदिर प्रांगण में प्रदोष पूजन हुआ


हर वर्ष किं तरह इस वर्ष भी सावन के पवित्र मास में श्री हरि मंदिर प्रांगण में हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा भोलेनाथ का प्रदोष पूजन कराया गया । पूज्य पंडित श्री सुनील शास्त्री महाराज द्वारा भोलेनाथ का प्रदोष पूजन कराया गया।

सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य द्वार पर ट्रस्ट समिति द्वारा खिचड़ी के प्रसाद का आम जनता में वितरण किया गया।

शाम के सत्र में पंडित सुनील  शास्त्री महाराज द्वारा समिति किं तरफ से अध्यक्ष सुशील अरोड़ा वा सचिव रवि छाबड़ा ने सर्वप्रथम भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया और  उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कराया गया और बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि  बाबा भोलेनाथ को अर्पित किया गए

 इस बार यजमान की सेवा का अवसर दीपक अरोरा एवम्  राकेश बाजक के परिवार को भोलेनाथ की कृपा से मिला।

प्रदोष पूजन के अवसर पर श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,हरीश लुनियाल,राजेश अरोरा एवं  महिला मंडल की सदस्य भी उपस्थित रही 

 समापन पर सचिव रवि छाबड़ा ने  ट्रस्ट की तरफ से भोलेनाथ के सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया सभी को प्रसाद भी वितरण किया गया।

whatsapp whatsapp