15 अगस्त पर बीएसएनएल का विशेष ऑफर, एक रुपये में फ्रीडम 2.0
15 अगस्त पर बीएसएनएल का विशेष ऑफर, एक रुपये में फ्रीडम 2.0
14 और 15 अगस्त को बरेली समेत सात जिलों में लगेंगे मेगा मेले, मौके पर ही मिलेगी सिम और इंटरनेट की सुविधा
बरेली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बरेली व्यापार क्षेत्र की ओर से विशेष ग्राहक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 14 और 15 अगस्त को बरेली, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल में मेगा मेले आयोजित होंगे। इनमें उपभोक्ताओं को मौके पर नई मोबाइल सिम लेने, उसे सक्रिय कराने तथा उच्च गति फाइबर इंटरनेट कनेक्शन की बुकिंग और सक्रियण की सुविधा मिलेगी।
अभियान में बीएसएनएल के विशेष स्वतंत्रता दिवस प्रस्तावों की जानकारी भी दी जाएगी। नए उपभोक्ताओं के लिए एक रुपये का ‘फ्रीडम 2.0’ प्रस्ताव आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें 24 दिन की वैधता के साथ असीमित आवाज कॉलिंग, प्रतिदिन एक जीबी इंटरनेट डाटा और 100 संदेश की सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा 1111 रुपये के विशेष फाइबर इंटरनेट प्रस्ताव में 200 एमबीपीएस तक की गति, 5000 जीबी डाटा, 27 मनोरंजन सेवाएं तथा भारत में असीमित स्थानीय और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी।
मेले में उपग्रह फोन सेवा और बीएसएनएल मनोरंजन टीवी की जानकारी भी दी जाएगी। बीएसएनएल प्रबंधन ने फ्रेंचाइजी, खुदरा विक्रेताओं और क्षेत्रीय टीमों को अभियान के लिए सक्रिय किया है।