नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गुरुद्वारा जनकपुरी में सजा विशेष कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा जनकपुरी में सजा विशेष कीर्तन दरबार


भाई गगनदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल


बरेली।   श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब, जनकपुरी में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी के मधुर कीर्तन से भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरु महाराज के समक्ष माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कीर्तन दरबार में गंगानगर से पहुंचे भाई गगनदीप सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। उनके शबद कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। संगत ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कीर्तन का श्रवण किया। आयोजन के माध्यम से श्री गुरु रामदास जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता की सेवा के संदेश को याद किया गया।

whatsapp whatsapp