मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बरेली में अपने विस्तारित शोरूम का पुनः शुभारंभ किया
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बरेली में अपने विस्तारित शोरूम का पुनः शुभारंभ किया
विस्तारित शोरूम और आभूषणों की व्यापक रेंज के साथ बरेली में ब्रांड की मौजूदगी होगी और मजबूत
बरेली, 11 अक्टूबर, 2026: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर और द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बरेली के सर्किट हाउस रोड स्थित अपने विस्तारित शोरूम का पुनः शुभारंभ किया है। अब यह शोरूम जी+1 फॉर्मेट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। 4,490 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक शोरूम ग्राहकों को आभूषणों की विस्तृत रेंज देखने और खरीदारी करने के लिए पहले से अधिक विशाल एवं बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अतुल एवं श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के नॉर्थ रीजन के रीजनल हेड श्री केशव एम.के., बिजनेस डेवलपमेंट के जनरल मैनेजर श्री मनोज गौतम सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहक, शुभचिंतक और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
शोरूम के विस्तार से बरेली में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की मौजूदगी और मजबूत हुई है। शहर में खासकर शादियों, त्योहारों और पारिवारिक समारोहों के लिए सोने के आभूषणों की अच्छी मांग है। विस्तारित शोरूम में पारंपरिक, आधुनिक और खास मौकों के लिए आभूषणों की व्यापक रेंज उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के डिजाइन चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे।
इस अवसर पर मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम पी अहमद ने कहा, बरेली मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। वहां के लोगों का सोने और आभूषणों से गहरा जुड़ाव है, खासकर शादियों और पारिवारिक समारोहों के दौरान। शोरूम का विस्तार इस बाजार में हमारे भरोसे और ग्राहकों को अधिक विकल्प, बेहतर सुविधा और खरीदारी का बेहतर अनुभव देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश भर में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए हम ग्राहकों और उन समुदायों के साथ लंबे समय तक मजबूत संबंध बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं, जिनकी हम सेवा करते हैं।
शोरूम में सोने, चांदी, हीरे, प्लैटिनम और रत्नों से बने आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इसमें शादी-ब्याह और ब्राइडल ज्वेलरी, त्योहारों के लिए खास डिजाइन, रोजाना पहनने वाले आभूषण और आधुनिक डिजाइनों के विकल्प शामिल हैं। यहां मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का नया मनहारी गोल्ड कलेक्शन भी उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहक त्योहारी सीजन के विशेष ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।
शोरूम का दोबारा शुभारंभ पारदर्शी और जिम्मेदार कारोबारी तरीकों के जरिए ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यहां सोने के सभी आभूषण एचयूआईडी युक्त बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित हैं, जबकि हीरे के सभी आभूषणों की जांच और प्रमाणन किया गया है। ब्रांड की 'मलाबार प्रोमिसेस' पहल के तहत ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों पर 100% एक्सचेंज वैल्यू, पारदर्शी कीमतें, लाइफटाइम मुफ्त मेंटेनेंस और जिम्मेदारी से प्राप्त उत्पादों का भरोसा दिया जाता है।