नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

श्री राम कथा के सप्तम दिवस पर धनुष भंग और श्री राम बारात का सजीव चित्रण, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु*

*श्री राम कथा के सप्तम दिवस पर धनुष भंग और श्री राम बारात का सजीव चित्रण, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु*

श्री रामायण मंदिर माधव बाड़ी में चल रही संगीतमय श्री राम कथा के सप्तम दिवस पर आज भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूज्य श्री धन्वंतरि दास महाराज जी ने कथा के प्रमुख प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।

महाराज श्री ने बताया कि कैसे जनकपुर में माता सीता के स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को भंग कर माता जानकी का वरण किया। धनुष भंग के प्रसंग पर पंडाल "जय श्री राम" के जयघोषों से गूंज उठा। इसके पश्चात भगवान परशुराम संवाद का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें महाराज जी ने क्रोध और विनम्रता के संतुलन की सुंदर व्याख्या की।

कथा के अंतिम पड़ाव में भगवान श्री राम की बारात अवध से जनकपुरी जाने के अलौकिक वर्णन पर कथा को आज विश्राम दिया गया। बारात के प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर खुशी मनाई और नृत्य किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

whatsapp whatsapp