Wednesday, 23-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पत्नी ने पति पर जातिसूचक टिप्पणी और निजी फोटो वायरल करने की धमकी का लगाया आरोप

पत्नी ने पति पर जातिसूचक टिप्पणी और निजी फोटो वायरल करने की धमकी का लगाया आरोप



एसएसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग, महिला थाने में पहले भी दी थी तहरीर


बरेली। कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक शिव धाम कॉलोनी, जोर तलैया नाटिया मोहनपुर निवासी दिव्यांशी की शादी देवजीत यादव से हुई है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे जबरन फिनाइल पिलाने का प्रयास किया। घटना के बाद उसने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि जब पति को उसके द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने की जानकारी हुई तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने आगे कुछ कहा तो उसके निजी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर पूरी दुनिया में फैला देगा।

पीड़िता ने एसएसपी से मामले की जांच कर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

whatsapp whatsapp