Wednesday, 23-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन से मांगा शासनादेश

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन से मांगा शासनादेश

बरेली। बरेली कॉलेज द्वारा नगर निगम के करीब 29 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स की भरपाई के लिए छात्रों पर फीस बढ़ोतरी के रूप में कथित अवैध वसूली किए जाने के विरोध में सोमवार को छात्रनेता अर्पण गर्ग के नेतृत्व में कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने फीस बढ़ोतरी के आधार से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने और कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।

ज्ञापन में अर्पण गर्ग ने मांग की कि फीस बढ़ोतरी से संबंधित शासनादेश, विश्वविद्यालय का आदेश, प्रबंध समिति के प्रस्ताव अथवा अन्य साक्ष्य छात्रों के समक्ष सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई। विद्यार्थियों ने कॉलेज कर्मचारियों पर छात्रों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी उठाई।

प्राचार्य की अनुपस्थिति में उपप्राचार्या वंदना शर्मा ने ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ोतरी के मूल कारण की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने छात्रों को मामले की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही छात्रों से अभद्रता की शिकायत पर संबंधित कर्मचारी को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।

अर्पण गर्ग ने बताया कि मंगलवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रशासन से फीस बढ़ोतरी और अन्य अनियमितताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करेगा।

ज्ञापन देने वालों में अंजू, संजय वर्मा, आकाश, अजीम बेग, आयुष राणा, अमजद खान, श्रद्धा शर्मा, सुरजीत कोहली, अनुज दाऊ, हर्षित, सिद्धांत, गौरव कुमार, आदित्य कुमार, पूनम, लोकेश कुमार, ज्योत्सना, विलास और आदित्य धनराज समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp