नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर


बरेली। ​आज दिनांक 24 नवंबर शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी  योजना मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा और स्वावलंबन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे खुद को किसी भी परिस्थिति में असहाय न समझें, पुलिस हर कदम पर उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। छात्राओं को छेड़छाड़ या प्रताड़ना की स्थिति में वुमेन पावर लाइन 1090 और ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर बिना झिझक शिकायत दर्ज कराने के तरीके समझाए गए। इसके साथ ही डायल 112, 1098 और 181 जैसी आपातकालीन सेवाओं और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।  

​छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों से युक्त 'मिशन शक्ति डायरी' भी बांटी गई। इस मौके पर संयुक्त निदेशक अभियोजन राकेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी विनोद सिंह, उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, पुलिस कर्मी रविता भारती, लवी चौहान, सुधा, अरविन्द कुमार, कॉलेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

whatsapp whatsapp