नैनीताल में 4.4 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग, रात 10:24 बजे महसूस हुए झटके
नैनीताल में 4.4 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग, रात 10:24 बजे महसूस हुए झटके
एहतियातन घरों और दुकानों से बाहर निकले लोग
रिजवाना बी:=
नैनीताल। उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार रात करीब 10:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। अचानक धरती कांपने से नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।
झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोग भूकंप को लेकर एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। नैनीताल और आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस किए जाने की सूचना सामने आई है।
हालांकि, अभी तक भूकंप के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप का केंद्र, गहराई और इससे जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।