परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था बदहाल, मच्छरों और सांपों का बढ़ा खतरा
परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था बदहाल, मच्छरों और सांपों का बढ़ा खतरा
मनोज कुमार( जिला संवाददाता बरेली)
बरेली के परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में नालियों और नालों की नियमित सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई-कई महीनों तक सफाई नहीं होती, जिसके चलते नालियों में गंदा पानी जमा है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
गंदगी और जलभराव के कारण इलाके में बदबू का भी आलम है। यहां रहने और काम करने वाले लोगों को मजबूरी में इसी माहौल में रहना पड़ रहा है। वहीं, जगह-जगह उगी झाड़ियों के कारण मजदूरों में सांप और जहरीले कीड़ों का डर भी बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से नालों-नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और मच्छरों से बचाव के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। सवाल यह है कि इंडस्ट्रियल एरिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार कब गंभीर होंगे
इस प्रकरण में अधिकारियों को भी अवगत कराया कई बार लेकिन समस्या यूं ही बनी हुई है