Wednesday, 19-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

श्री रामायण मंदिर माधव वाड़ी में चल रहे 16 दिवसीय श्री तुलसी जयंती समारोह का समापन

श्री रामायण मंदिर माधव वाड़ी में चल रहे 16 दिवसीय श्री तुलसी जयंती समारोह का समापन

बरेली बुधवार को हो गया आज प्रातः 7 बजे शांति यज्ञ के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ इसके पश्चात स्थानीय  सेवक समाज एवं बाहर से आए हुए सेवक समाज ने मिलकर एवं धार्मिक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया रामपुर रुद्रपुर दिल्ली विकास नगर बंबई ऋषिकेश फ़रीदाबाद देहरादून उत्तम नगर किछा मेरठ आदि स्थानों के सेवक समाज ने इस महोत्सव में भाग लिया दोपहर 12 बजे गुरुप्रसाद भंडारे का आरंभ हुआ जिसमें हज़ारों लोगों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया शाम को पाँच बजे महाआरती के साथ इस कार्यक्रम का समापन

हुआ महोत्सव के समापन पर गुरुदेव गोस्वामी योगेश जी ने अपने सभी अनुयाइयों को आशीर्वचन कहे तथा श्री रामायण मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अनिल अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद किया

कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल अरोड़ा उपाध्यक्ष पवन अरोरा किशोर अरोड़ा सचिव नवीन अरोड़ा कोषाध्यक्ष बृज लाल अरोरा मनोज अरोड़ा भूषण अरोड़ा दीपक अरोरा आदि मौजूद रहे॥

whatsapp whatsapp