Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भीम आर्मी छात्र संघ ने इलाहाबाद विश्विद्यालय में छात्रों पर हुए हमले का किया विरोध

भीम आर्मी छात्र संघ ने इलाहाबाद विश्विद्यालय में छात्रों पर हुए हमले  का किया विरोध



बरेली।     बृहस्पतिवार को भीम आर्मी छात्र संघ के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पहुँचे और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन यहां सौंपा। बताया गया कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव, फीस वृद्धि के खिलाफ पिछले लंबे समय से आंदोलन करने वाले छात्रों से बातचीत करना छोड़ कर अपने अड़ियल रुख के कारण उन्हें नजरअंदाज करती रहीं हैं। फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने शानदार संघर्ष किया है। अब यही संघर्ष कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन की नजरों में चुभ रहा है वह मौके की तलाश पाकर किसी तरह आंदोलित छात्रों को विश्वविद्यालय के अंदर धरना स्थल से उठाना चाहते हैं और इसी कारण के चलते लाठी-डंडों से लैस गुंडों की तरह छात्रों पर यह हमला करवाया गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि छात्रों पर हमला करने वाले सुरक्षाकर्मियों व पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए,  किसी भी छात्र-छात्रा को परेशान न किया जाए और छात्रों की 400% फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव की जायज मांग को पूरा किया जाए। यदि मांगें जल्द ही पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के प्रत्येक कॉलेज और यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रदेश शासन और प्रशासन होगा।

whatsapp whatsapp