Saturday, 31-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पत्थर से हमले में घायल रुद्रपुर के युवक ने बरेली के अस्पताल में तोड़ा दम रुद्रपुर में चाय की

पत्थर से हमले में घायल रुद्रपुर के युवक ने बरेली के अस्पताल में तोड़ा दम

रिपोर्टर: रिजवाना बी 

रुद्रपुर में चाय की दुकान के सामने हुआ था विवाद, मां ने तीन युवकों पर सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने का लगाया आरोप


बरेली। उत्तराखंड के रुद्रपुर में रोडवेज के पास हुए विवाद में पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल किए गए युवक की शनिवार को बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। कई दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की मां ने तीन युवकों पर सिर पर पत्थर से वार कर बेटे की जान लेने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड संख्या 22 निवासी राजेश पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल 30 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्त सचिन रस्तोगी के साथ रोडवेज के पास अमन टी-स्टॉल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राजेश की मां सुनीता का आरोप है कि वाहन की टक्कर के बाद बाइक से पहुंचे मेरठ निवासी गौरव कुमार, रोहतक निवासी प्रेम प्रशांत और ट्रांजिट कैंप निवासी चेतन वर्मा ने राजेश के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे राधिका अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मां सुनीता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

whatsapp whatsapp