फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मेले के समापन पर हुआ भव्य दुर्गा जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु फतेहगंज पश्चिमी
फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मेले के समापन पर हुआ भव्य दुर्गा जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में रामलीला मेले के समापन पर आदर्श रामलीला सोसायटी की ओर से भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। तरुण एंड पार्टी के तत्वावधान में आयोजित जागरण में भजन गायकों ने माता रानी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। जागरण पार्टी के संचालक किशोर कुमार और उनकी टीम सहित अन्य भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। जागरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और भक्ति गीतों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डी.सी. वर्मा, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला मंत्री संजय चौहान, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, मेला मंत्री महिपाल सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, व्यापारी सचिन चौहान, अमित सिंह, दीपक तोमर, शीतल भारद्वाज, पंकज गोयल, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, जतिन चौहान अबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रवन पाण्डेय, विशाल दिवाकर, रनजीत सिंह, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रेम सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, दौलत राम गुप्ता, प्रेम प्रकाश गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।