Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

क्छला से जल ला रहे कावड़ियों पर गिरा हाईटेंशन तार 5 झुलसे

क्छला से जल ला रहे कावड़ियों पर गिरा हाईटेंशन तार 5 झुलसे


डीएम एसएसपी सहित अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल कावड़ियों का जाना हाल


बरेली।      कावड़ियों के जत्थे पर सड़क के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार गिर गया जिससे पांच कावड़िए करंट की चपेट में आकर झुलस गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया एक की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना कैंट क्षेत्र के गांव भहुआ पुर में रविवार शाम हुई दुर्घटना में बदायूं दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी 14 वर्षीय गंगाचरण पुत्र दयाराम, 13 वर्षीय संजीव पुत्र मोहनलाल, 18वर्षीय आनंद पुत्र मुन्नें लाल,20 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र नेकसहाय और 12 वर्षीय ओमेंद्र पुत्र गंगा प्रसाद को इलाज के लिए झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कांवरियों ने बताया की उनके गांव से कावड़ियों का एक जत्था सुबह गंगाजल कछला घाट से लेकर बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में स्थित गोपाला सिद्ध मंदिर में जलाभिषेक करना था लेकिन रास्ते में जब वह कैंट थाना क्षेत्र के गांव भऊआ पुर पहुंचे तभी अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार 

ट्रैक्टर ट्राली पर गिर गए और नाचते गाते चल रहे कावड़ियों में भगदड़ मच गई जिसके चलते पांच लोग कावड़िए करंट की चपेट में आकर झुलस गए  मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव का कार्य शुरू करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी कुछ देर बाद ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और झुलसे  हुए कावड़ियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां संजीव की हालत नाजुक बताई जाती है घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी, सीओ प्रथम, कोतवाली स्पेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे और कावड़ियों का हालचाल जाना घटना की सूचना सभी कावड़ियों के परिजनों को दे दी। सीएमओ बलवीर सिंह ने बताया की वह भी अपनी देखरेख में कावडियो का ईलाज करवा रहे हैं।

whatsapp whatsapp