नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गुरूद्वारा के महासचिव पर युवक ने ताना तमंचा, रिपोर्ट दर्ज

गुरूद्वारा के महासचिव पर युवक ने ताना तमंचा, रिपोर्ट दर्ज


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना हो रही वायरल


बरेली        जरा सी बात को लेकर गुरुद्वारा परिसर में कमेटी के महा सचिव पर युवक ने तमंचा तान दिया जो गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रार्थी की शिकायत पर थाना सुभाष नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर गुरुद्वारा में शौचालय और नाली की सफाई न होने की शिकायत के बाद दबंगों ने गुरूद्वारा के महासचिव के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचा तानते हुए महासचिव को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर निवासी साहिब सिंह गुरूद्वारा कमेटी के महासचिव हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात दिवान की समाप्ति के उपरान्त 8 बजे वह गुरूद्वारा से अपने घर जा रहे थे रास्ते में उन्हें प्रीतम सिंह गांधी मिले और नाली व शौचालय की सफाई को कहा। जिसपर पीड़ित ने जल्द ही सफाई कराने का आश्वासन दिया। परन्तु इसके बाद भी प्रीतम सिंह गाली गलौज करने लगा। विवाद न बढ़े इसलिए वह वहां से गुरूद्वारा वापिस चले आए। कुछ देर बाद प्रीतम सिंह का बेटा मिठ्ठू गांधी और पौत्र सतनाम सिंह गांधी गुरूद्वारा में आ गए। आरोप है कि मिठ्ठू व सतनाम गाली गलौज करने लगा। इतने में सतनाम ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर सीधा कर दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। साहिब सिंह का कहना है कि इस घटना से गुरूद्वारा के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी दहशत में हैं। इस प्रकरण की उन्होंने थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

whatsapp whatsapp