Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

राजेश अग्रवाल के बेटे और पौत्र सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

राजेश अग्रवाल के बेटे और पौत्र सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज


न्यायालय में विचाराधीन है मामला, रजिस्ट्री ऑफिस में दिए फर्जी शपथ पत्र


बरेली।       उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के बेटे और उनके पौत्र समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी अवैध तरीके से जमीन की खरीदने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर में शाहाबाद दीवानखाना के रहने वाले विजय कुमार जालान ने कोतवाली में दर्ज एफआईआर में कहा कि रामपुर गार्डन में 612 गज का प्लॉट उनके माता-पिता के नाम दर्ज था। संपत्ति विवादित होने की वजह से उसे कोई खरीद नहीं रहा था। कालीबाड़ी के रहने वाले भाजपा सरकार में मंत्री रहे राजेश अग्रवाल के बेटे मनीष अग्रवाल और उनके पौत्र पार्थ अग्रवाल ने 40 हजार प्रति वर्ग मीटर से 16 जनवरी 2020 को जमीन की रजिस्ट्री कैलाश जालान और हरिराम जालान से करवा ली। विजय कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है, जब तक मालिकाना हक तय नहीं हो जाता, तब तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकती है। इसके बावजूद मनीष अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, कैलाश जालान और हरिराम जालान ने रजिस्ट्री कार्यालय के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत किया। जमीन के कब्जे और चौहद्दी को लेकर कहा कि कोई विवाद नहीं है। इस मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर कई अफसर से की। आरोप है कि मनीष अग्रवाल और पार्थ अग्रवाल ने विवादित संपत्ति गलत तथ्यों के आधार पर खरीदी। सीओ प्रथम संदीप सिंह के आदेश पर कोतवाली में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

whatsapp whatsapp