Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फिजिक्सवाला ने बरेली में शुरू किया ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर

फिजिक्सवाला ने बरेली में शुरू किया ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर 



स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट के लिए तिथियों की घोषणा भी की


 बरेली।भारत का प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म , फिजिक्स वाला ( पीडब्ल्यू ) , ने बरेली में एक तकनीक - सक्षम ऑफ़लाइन पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर की शुरुआत की है । इसके साथ ही इसने बरेली में अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली है । यह देश भर में शैक्षिक केंद्र स्थापित करने और छात्रों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । इसके अलावा , पीडब्ल्यू छात्रवृत्ति सह प्रवेश परीक्षा ( एसएटी ) के दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा भी की गई है । ऑनलाइन मोड की परीक्षाएं 17 मार्च से 7 अप्रैल तक होंगी । जबकि ऑफलाइन मोड की परीक्षा 17 मार्च , 24 मार्च , 31 मार्च और 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी । पीडब्ल्यू विद्यापीठ बरेली में 8 तकनीक - सक्षम कक्षाएं हैं और इसका अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देता है । सेंटर में सेल्फ स्टडी के लिए जगह भी है , जिससे पढ़ाई का नाहौल उत्पादक बन सके । इसके अतिरिक्त , पीडब्ल्यू विद्यापीठ स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के तहत छात्रावास और परिवहन सुविधाएँ देने में सहायता करता है और छात्रों को चौबीसों घण्टे मदद के लिए तैयार रहता है । अगले शैक्षणिक सत्र में पहले नामांकन लेने वाले छात्रों को सेंटर 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दे रहा है । पीडब्ल्यू ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर्स रिकॉर्ड किए गए लेक्चर , एनसीईआरटी मटेरियल से मदद , ऑफ़लाइन शंका - समाधान , वीडियो समाधान के साथ डेली प्रैक्टिस प्रॉबलम्स ( डीपीपी ) , विशेष मॉड्यूल पिछले साल के प्रश्न ( पीवाईक्यू ) देकर छात्रों की मदद करता है । एक मजबूत टेस्टिंग सिस्टम की भी सुविधा है , जिसमें पीडब्ल्यू - एआईटीएस शामिल है ।

whatsapp whatsapp