बन जायेगी बिगड़ी जो खाएगा बाबा की खिचड़ी के संदेश के साथ 14 घंटे चला महाभोज
बन जायेगी बिगड़ी जो खाएगा बाबा की खिचड़ी के संदेश के साथ 14 घंटे चला महाभोज
बरेली। मंकर संक्राति के पावन अवसर पर श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे चौदह घंटे खिचडी महाभोज का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक के मुताबिक खिचड़ी भोज सुबह 8 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे अनवरत चलाया गया। जिसमे 14 कुन्टल चावल, 3 कुन्टल दाल, दो कुन्टल अचार ,दो कुन्टल मूली ,एक कुन्टल चटनी ,15 पीपा रिफाइन्ड ,एक पीपा देशी घी, 10 किलो जीरा ,10 किलो लाल साबुत मिर्च ,पाच कट्टा नमक ,15 कट्टा दोना ,12 गैस सिलेंडर ,11 हलबाई ,दो टैन्कर पानी के साथ साथ अनेक ब्यबस्थाए रहती है 14 घंटे अनवरत खिचडी भोज पिछलो आठ वर्षो से इसी तरह होता आ रहा है।
मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस वजह से इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन लोग सुबह उठकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और खाने में खासतौर से खिचड़ी खाने की परंपरा है। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम और साँई नाथ को भोग लगाने के बाद खिचड़ी भोज की शरुआत की गई। हर वर्ष मकर संक्रांति पर भक्तों के सहयोग से मंदिर में 14 घंटे तक खिचड़ी का आयोजन किया जाता है, खिचड़ी भोग में भक्तों के लिए खिचड़ी के साथ दही, अचार, चटनी की भी व्यवस्था की गई थी, इस मौके पर शहर के हजारों की तादाद में भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बाबा के विशेष श्रृंगार की गया साथ ही मंदिर को भी इस मौके पर खूबसूरत फूलों से सजाया गया था । इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डाक्टर अरुण कुमार ,महापौर डाक्टर उमेश गौतम ,बरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना, उमेश कटेरिया, राजेश अग्रवाल पार्षद ,संजय आयलानी ,प्रीति त्रिपाठी ,खुशबू भारद्वाज जय देबनानी पबन आडबानी बब्बू कक्कड प्रदीप राजानी जगदीश पाटनी अंकुर गुप्ता अनुपम टीबडेबाल गुरमंगत सिंह इकांश गुप्ता कशिश कंचन शर्मा ममता बिजेंद्र शर्मा सज्जन निमानी रामबहादुर प्रजापति निक्कू सिंह बिक्की अरोरा अंजू गोखलानी हर्षित भगबान दास दीक्षा श्राद्धा माही आदि अनेक गणमान्य भक्त सम्लित होकर खिचडी प्रसाद ग्रहण किया।