बिना पंजीकरण चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर छापा मार किया गया सील
बिना पंजीकरण चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर छापा मार किया गया सील
3 दिन के अंदर प्रस्तुत करें सभी आवश्यक दस्तावेज, अन्यथा होंगी कार्यवाही
बरेली। जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई केंद्र संचालकों में सतर्कता देखी गई। किन-किन केंद्रों का हुआ निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड तथा रिछा क्षेत्र के हर्ष कला अल्ट्रासाउंड की जांच की गई।इसके अलावा बहेड़ी क्षेत्र में भी व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जहां ग्लोबल अल्ट्रासाउंड, हिंद अल्ट्रासाउंड, यूनिक अल्ट्रासाउंड, मैक्स अल्ट्रासाउंड, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड, अरोरा अल्ट्रासाउंड, नियाजी अल्ट्रासाउंड एवं विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर को चेक किया गया। बिना पंजीकरण मिला सेंटर, तुरंत सीलनिरीक्षण के दौरान हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया।संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि वे 3 दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया जाएगा। बिना पंजीकरण मिला सेंटर, तुरंत सीलनिरीक्षण के दौरान हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया।संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि वे 3 दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया जाएगा। दो सेंटर मिले बंदनिरीक्षण के समय मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर और लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाए गए, जिस पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। अन्य केंद्रों को चेतावनीबाकी सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत पाए गए, लेकिन उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या जनता के साथ विश्वासघात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारीइस अभियान में नोडल अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी के साथ राहुल शर्मा, राजेश कुमार और विपिन कुमार शामिल रहे।