चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर छात्रा संगोष्ठी
चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर छात्रा संगोष्ठी
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर छात्राओं की एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गयाl जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से भारतीय आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान एवं चौरी चौरा घटना पर प्रकाश डालते हुए शहीदों को याद किया।संगोष्ठी में सूफिया कुरेशी, श्वेता शर्मा, शगुन, अंशिका रस्तोगी, फरहीन ,नेहा सरताज ,प्राची ,निदा और नेहा आदि छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनुपमा मेहरोत्रा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन विभाग की शिक्षिका अनम फातिमा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ सीमा गौतम, डॉ अलका मिश्रा आदि शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।