राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा की गई समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा की गई समीक्षा बैठक
शक्ति प्रदर्शन के साथ निकाली गई रैली
राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष ने भरी युवाओं में हुँकार
बरेली राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिनमें मंडल मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्थापक / अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू , का आगमन हुआ जिनको रामपुर गार्डन कार्यालय से शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीजे के साथ दर्जनों गाड़ियों के काफिले में समीक्षा स्थल तक लाया गया काफिले में एम्बुलेंस का भी रहना हुआ। कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए तमाम युवाओं एवं महिला शक्ति में जोश भरा गया मुख्य अतिथि ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य धर्म जागरण धर्म रक्षा एवं गौ रक्षा के लिए है समीक्षा के दौरान काफी मात्रा में मंडल स्तर पर उपाध्यक्ष मंत्री सहित तमाम पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से अश्वनी ठाकुर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन , मंडल अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ( राज भाई ) ,मंडल महामंत्री संगठन वंश उपाध्याय , मंडल कोषाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कश्यप , मंडल उपाध्यक्ष शशि कपूर , मंडल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती तिवारी, नेतृत्व में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में गौ रक्षा , नारी रक्षा , धर्म रक्षा , धर्म जागरण एवं राष्ट्रिय हनुमान दल कार्यकरणी के विषतार को लेकर महत्त्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा हुई । इस समीक्षा बैठक में सभी मंडल पद अधिकारियों का रहना हुआ।