राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली के NSS की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली के NSS की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
रजनेश श्रीवास्तव:-
आज दिनांक 10.3.25 को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, जगतपुर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतपुर की पार्षद पूनम राठौर व पार्षद पति चंद्र पाल राठौर एवं विशिष्ठ अतिथि गंभीर न्यूज चैनल के संस्थापक श्री संजीव थे। कार्यक्रम का संचालन NSS की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनु महाजन ने किया। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात् NSS की द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव द्वारा NSS के इस सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। जिसमें उन्होंने शिविर के दौरान किए गए कार्यकलापों के बारे में बताया जैस सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम जो गोद की हुई बस्ती जगतपुर एवं जगतपुर पनवड़िया में किए गए। डॉ अनु महाजन ने छात्राओं द्वारा किए गए सहयोग तथा उनके नेतृत्व क्षमता तथा टीमवर्क की सराहना करी !इसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंजना और नंदिनी प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर कीर्ति, वंशिखा एवं माही रही। स्लोगन प्रतियोगिता में रिया एवं गौरी प्रथम स्थान पर रही, सुषमा तथा नीतू गंगवार द्वितीय स्थान पर रही। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि श्री चंद्र पाल राठौर ने छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि श्री संजीव ने छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापक दीपा अग्रवाल ने सात दिवस में छात्राओं के किए गए कार्यों की सराहना की इस के पश्चात् छात्राओं ने नशा मुक्त अभियान एवं दहेज मुक्त अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त सात दिवस के इस शिविर में छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न पोस्टर, पेंटिंग एवं अन्य सामान जैसे डस्टबिन बैग्स तथा क्राफ्ट के समान की प्रदर्शनी आयोजित की गई। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर दीपा अग्रवाल, डाक्टर रंजू राठौर, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर पंकज अग्रवाल, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री गोविंद पाराशर तथा लगभग 100 छात्राएं उपस्थित रहे।