Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पिंड बलूची रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी और मिली एक्सपायर ब्रेड

पिंड बलूची रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी और मिली एक्सपायर ब्रेड




सहायक आयुक्त खाद्य अपूर्व श्रीवास्तव ने दी लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी




बरेली। सहायक आयुक्त खाद्य अपूर्व श्रीवास्तव के नेतृत्व में एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन) की टीम ने स्टेडियम रोड स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। रेस्टोरेंट की किचन में गंदगी और खराब खाद्य सामग्री मिलने पर टीम ने सख्त कार्रवाई की। गंदगी का अंबार: किचन में साफ-सफाई के मानकों का उल्लंघन पाया गया।

एक्सपायर खाद्य सामग्री: ब्रेड के सात पैकेट लंबे समय से एक्सपायर हो चुके थे।

संदिग्ध चावल: टीम ने 100 किलो संदिग्ध चावल जब्त किए।

15 खाद्य नमूनों की जांच:

क्रीम, दही, फ्रोज़न आइस कैंडी

चना दाल, पनीर, खोया पनीर

तंदूरी चिकन, काबुली चना, टमाटो ग्रेवी

कच्चा आम सिरप (माला ब्रांड), बासमती चावल

इन सभी नमूनों को लैब परीक्षण के लिए भेजा गया है। टीम को जांच के दौरान पता चला कि किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाने के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। रेस्टोरेंट संचालक टीम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रेस्टोरेंट संचालक को तुरंत साफ-सफाई सुधारने की हिदायत दी गई। मानकों का अनुपालन न होने पर लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी। एक्सपायर ब्रेड मिलने के मामले में मंगलवार को एडीएम कोर्ट में केस दर्ज किया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट की इस लापरवाही ने ग्राहकों की सेहत पर खतरा पैदा किया है, और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

whatsapp whatsapp