नव विवाहिता को पति व देवर ने बीच सड़क पीटा
नव विवाहिता को पति व देवर ने बीच सड़क पीटा
कसूर इतना कि सिगरेट व गुटखा जेब से निकाल कर फेंका
तीन माह पहले हुई थी शादी, विवाह समारोह में हुई घटना
बरेली। नैनीताल के रामनगर गिरजदेवी के मन्दिर निकट रहने वाली काजल पुत्री निरंजन सिंह ने बताया कि उसका विवाह बरेली के माधोबड़ी निवासी तरुण सिंह पुत्र स्व जसवंतसिंह के साथ नवम्बर 2023 में हुआ था पति आए दिन नशे में मारपीट करता है बुद्धवार को तरुण के ममेरे भाई यश की शादी थी जहां बरात चढ़ रही थी उसी वक्त काजल ने अपने पति तरुण की जेब से सिगरेट, लाइटर निकाल कर फेंक दिया और मुँह में डाला हुआ गुटखा फेंकने को कहा इसी बात से बौखलाए पति ने काजल को बाल पकड़कर बीच सड़क पीटा आरोप है कि पति के साथ देवर व सास ने भी मारपीट की पीड़िता पुलिस चौकी पहुँची तो वहाँ भी मारपीट करते हुए अभद्रता की गई। ब मुश्किल छेत्र वासी नितिन वर्मा पीड़िता को बचाकर थाने ले आये जहाँ सीओ फस्ट ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया।