Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अनाथालय के बच्चों को किया जागरूक, कैसे सम्भाले अपना भविष्य

अनाथालय के बच्चों को किया जागरूक, कैसे सम्भाले अपना भविष्य


बरेली।        साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली के  चित्रकला विभाग एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आर्य समाज अनाथालय बरेली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्देश्य अनाथालय के बच्चों को भविष्य में अपने कैरियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना  था। डॉ गीता अग्रवाल चित्रकला विभाग एवं डॉ सीमा गौतम इतिहास विभाग के संयोजन में  सामाजिक दायित्व को समझते हुए अनाथालय के बच्चों  का उचित मार्गदर्शन किया गया ।उनके मनोबल को बढ़ान के लिए आर्ट एंड पेटिंग  संबंधी रचनात्मक चीजें चित्रकला विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा सिखाई गई एवं संबंधित किट भी  बांटी गई साथ ही बच्चे इंटर एवं स्नातक उपाधि प्राप्त कर किन-किन क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं उस पर भी इतिहास की शिक्षिकाओं द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अनाथालय के प्रधान हर्षवर्धन प्रबंधक दीपक गोयल ,दिव्या गोयल ,महाविद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ अलका मिश्रा, ऐश्वर्या रस्तोगी,ताहिबा खान,अनम फातिमा का अमूल योगदान रहाl समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में संपन्न कराया गयाl

whatsapp whatsapp