Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एसआर इंटरनेशनल की गार्गी बनीं हाईस्कूल की टॉपर

एसआर इंटरनेशनल की गार्गी बनीं हाईस्कूल की टॉपर



घर में जश्न का माहौल, दोस्तों रिश्तेदारों ने दी बधाई


बरेली         सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में  बरेली की होनहार छात्रा गार्गी पटेल ने सबको पीछे छोड़ पूरे देश में टॉप किया है।  गार्गी पटेल को सौ फीसदी अंक मिले हैं।  गार्गी ने बताया कि उसे 10 वीं के एग्जाम में 500 में से 500 अंक हासिल किये हैं।

परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही गार्गी पटेल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। गार्गी की इस उपलब्धि पर उसके घर के अलावा एसआर इंटरनेशनल स्कूल में भी जश्न का माहौल है। गार्गी पटेल के माता पिता भी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। गार्गी के घर पर बधाई देने आने वालों का सिलसिला शुरू  हो गया है। सीबीएसई इंटरमीडिएट में एक बार फिर लड़कों के मुकाबले अच्छा रिजल्ट दिया है। नोएडा युवाक्षी विग ने पूरे देश में टॉप किया है। युवाक्षी ने 500 अंको के पेपर में 500 अंक हासिल किये है। युवाक्षी की सफलता से परिजन सहित उसके गुरुजन बेहद खुश है।  सभी का कहना है कि युवाक्षी ने मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।  उस पर हम सभी को प्राउड है।  युवाक्षी ने अपनी सफलता में अनुशासन को सबसे खास हिस्सा माना है।  साथ ही युवाक्षी ने अपनी सफलता के लिए भाई बहन के साथ अन्य परिजनों को भी क्रेडिट दिया है। युवाक्षी ने कहा कि उसकी सफलता में  टीचरों का भी काफी योगदान है। वही दूसरे नंबर पर अमेठी कालेज से ही सुहानी को 500 में 499 अंक मिले है। तीसरे स्थान पर पूर्णिमा 500 /498 अंक हासिल किये है। कॉलेज में सभी छात्राओं की सफलता पर जश्न मनाया जा रहा है।  टीचर्स स्टाफ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे है।

whatsapp whatsapp