Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने मेयर के खिलाफ नारेबाजी, बरपा हंगामा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने मेयर के खिलाफ नारेबाजी, बरपा हंगामा


प्रदर्शनकारियों ने मेयर व जिलाध्यक्ष पर लगाया विपक्षियों से साठगांठ का आरोप


बरेली।         सोमवार रात भारत सेवा ट्रस्ट पर उस वक्त जमकर नारेबाजी हुई जिसवक्त भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी वहाँ मौजूद थे यह नारेबाजी बरेली मेयर उमेश गौतम के खिलाफ थी प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मेयर ने अपनी बरादरी के कुछ लोग एकत्रित कर गलत भाषण बाजी की है जिसमें वरिष्ठ नेता का नाम लिए बिना कहा है कि अभी तो लंका ढहाई है जरूरत पड़ने पर पटक कर मारेंगे और घर से खचेद लेंगे। आरोप है कि यह शब्द बिना नाम लिए मौजूदा सांसद के लिए प्रयोग किए गये हैं साथ ही सबने बताया कि ऐसे भाषण में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वर्तमान सांसद प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार भी मौजूद थे यह भी आरोप लगाया कि मेयर व अधीर सक्सेना विपक्षी पार्टी से मिल गए हैं। प्रदर्शन काफी देर चलता रहा। इस बारे में सन्तोष गंगवार से बात की गई तो उन्होंने किसी तरह का ब्यान देने से मना कर दिया उन्होंने ने कहा मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता। दूसरी तरफ लग रहे आरोपों पर मेयर उमेश गौतम से बात हुई तो वह बोले माननीय सन्तोष जी हमारे संरक्षण के एवं अभिभावक है साथ ही माननीय छत्रपाल सिंह गंगवार हमारे बड़े हैं जो वर्तमान प्रत्याशी हैं माननीय संतोष जी के नेतृत्व में यह चुनाव हो रहा है विपक्षी लोग इधर-उधर की बातों को लेकर भाजपा की छवि धूमिल करना चाहते हैं मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि छत्रपाल गंगवार पूर्ण बहुमत से विजय होंगे एवं इस चुनाव की सिम 400 से पर होगी।

whatsapp whatsapp