Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रिश्तेदार दरोगा, रिटायर्ड जज व ठेकेदार तो क्या इस लिए नही हो रही ग्रिफ्तारी

रिश्तेदार दरोगा, रिटायर्ड जज व ठेकेदार तो क्या इस लिए नही हो रही ग्रिफ्तारी


गला दबाने की वीडियो भी हैं उपलब्ध, देवर पर भी बलात्कार का आरोप



बरेली         थाना किला के जसौली छेत्र में रहनेवाली एक पीड़िता ने कप्तान को शिकायत की है कि पीड़िता के साथ उसके देवर ने बलात्कार किया था और पति ने जान से मारने की कोशिश करते हुए पूरा गला दबा दिया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है उसके उपरांत भी पुलिस ने मामला दर्ज तो किया परंतु अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है जबकि 164 के बयान भी हो चुके हैं एफ आई आर 28 जुलाई 2022 को दर्ज की गई थी आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा उच्च न्यायालय को दिया गया पत्र 29 अगस्त 2022 को मामला निरस्तीकरण के लिए प्रार्थना पत्र एवं स्टे प्रेयर को भी डिस्मिस कर दिया गया है अब आरोपी लगातार रास्ता रोककर मामला वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी एवं पीड़िता और उसके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की साथ ही जिंदगी भर जेल में सड़वाने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि आरोपियों का कहना है कि उनके रिश्तेदारों में कोई दरोगा है कोई पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार और एक रिटायर्ड जज भी है जो उनकी पैरवी कर रहे हैं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि ₹500000 खर्च करके जान से मरवा देंगे पीड़िता को डर है कि उसके परिवार के साथ कोई गलत अनहोनी ना हो साथ ही महिला अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ अकेली अपने मायके में रह रही है उसे अपने अपने पुत्र एवं परिवार की जान को खतरा है महिला ने एसएसपी से मांग की है कि थाने को निर्देशित किया जाए कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके और पीड़िता को न्याय मिल सके

whatsapp whatsapp