Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

डेंगू की बीमारी के चलते दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन का निधन

डेंगू की बीमारी के चलते दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन का निधन


बरेली।  दैनिक दिव्य प्रकाश के संस्थापक स्वर्गीय जे बी सुमन की पुत्रवधु एवम दिव्य प्रकाश की संपादक श्रीमती सारिका सुमन का शनिवार माडल टाउन शमशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखागनी उनके पुत्र मिहिर सुमन ने दी।  श्रीमती सारिका सुमन स्वर्गीय प्रशांत सुमन की पत्नी थी।  प्रशांत सुमन का गत वर्ष कोविड़ से ही निधन हुआ था। उसके  लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद शनिवार सुबह गंगाशील हॉस्पिटल में सारिका सुमन का निधन हो गया । उनकी अंतिम यात्रा उनके प्रेम नगर में दिव्य प्रकाश स्थित आवास से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर मॉडल टाउन शमशान घाट गई। उनके पुत्र मिहिर सुमन ने उनका अंतिम संस्कार किया। उनके छोटे पुत्र कुबेर सुमन ने बताया की उनकी मां तीन दिन से बीमार थी। बाद में डेंगू से पीड़ित होने पर उन्हें गंगाशील हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर यू पी जर्नलिस्ट एसोसिशन उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, मोहम्मद इरफान, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवम उद्यमी पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल एवम बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पार्षद कपिल कांत, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश छाबरिया ने उनके घर एवम शमशान घाट पर श्रद्धा सुमन एवम पुष्प अर्पित किए।  बरेली के  पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया ।

whatsapp whatsapp