Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पहले बरेली झुमको के लिए जाना जाता था अब आईटी पार्क और कुतुबखाना पुल के लिए जाना जाएगा: योगी आदित्यनाथ

पहले बरेली झुमको के लिए जाना जाता था अब आईटी पार्क और कुतुबखाना पुल के लिए जाना जाएगा: योगी आदित्यनाथ




शहर के विकास के लिए 328 करोड़ की परियोजनाओं किया लोकार्पण-शिलान्यास




आदिनाथ चौराहे पर हुआ महादेव के डमरू का उद्धाटन



समय से एक घंटा पहले ही आ गए सीएम योगी आदित्यनाथ



बरेली। आखिर कार शहर को विवादों के साये में बनने वाले बहुप्रतिक्षित महादेव सेतू की सौगात बुद्ववार को चुनाव से ठीक पहले शहर को मिल गई। इसके साथ ही बरेली कॉलेज मैदान से सीएम योगी ने रिमोट से बटन दबाकर महादेव सेतू के साथ 328 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। लोकसभा चुनाव से पहले अपने संबोधन को तौल कर सीएम योगी होली के उपहार के बदले में लोगों से अब की बार फिर मोदी सरकार की अपनी मंशा भी जता गए।

अपने तय समय से तीन बार समय मिलने के बाद शहर के विकास और व्यापार को रफ्तार देने के लिए कुतुबखाना पुल तैयार हो गया। अब इसके उद्धाटन को लेकर संशय था। विवादों के बाद में इस पुल का नाम महादेव सेतू नाम दिया गया। बुद्ववार को बरेली कॉलेज से इसके उद्धाटन के मौके पर सीएम योगी ने शहर की जनता को संबोधन किया। लोकसभा चुनाव को लेकर अपने संबोधन में किसी भी नेता का नाम लिए बिना उन्होंने इस सेतू परियोजना को जनता की परियोजना बता कर सबको इसका श्रेय दिया। समय से पहले मंच पर आए सीएम ने कहा कि यह पुल शहर के दो हिस्सों को तो जोड़ता है, साथ ही इस क्षेत्र के व्यापार को भी रफ्तार देगा और लेगों को जाम से मुक्ति दिलाएगा। यह यहां के व्यापार को भी जीवित रखेगा। जल्द ही यहां के स्ट्रीट वेंडर के व्यापार को भी विकसित किया जाएगा। यहां पर सात नाथ मंदिर है। इसलिए इस शहर को नाथ नगरी भी कहा जाता है। इस कारण से यहां पर नाथ कॉरिडोर बनाया जा रहा है। जिसमें इन नाम मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए नाथ कॉरिडोर का भी निर्माण कराया जा रहा है। शहर को जल्द ही साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क भी मिलेगा। पहले जहां प्रदेश के लोग दक्षिण की तरफ रोजगार करने जाते थे। अब प्रदेश में उद्योग लग रहे है। उद्यमी निवेश कर रहे है। प्रदशे के नौजवानों को अब अपने यहां पर ही रोजगार मिलेगा। इससे उन्हें अपने परिवार से भी दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश सरकार जो भी काम कर रही है। उससे प्रदेश की पहचान बदल रही है। सीएम योगी ने कहा कि अब देश बदल रहा है। हम लोग विकसित भारत की तरफ बढ़ रहे है। पहले तो भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई उसे छेढ़े तो छोड़ता नहीं है। देश की सीमाओं का कोई भी दुश्मन अतिक्रमण नहीं कर सकता है। आज नया भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने दस सालों में और प्रदेश सरकार ने सात सालों में बहुत विकास किया है। 56 लाख गरीबों को मकान, 10 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 15 करोड़ राशन कार्ड धारकों और 3 करोड़ आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से स्मार्ट सिटी कॉफी टेवल बुक का भी विमोचन किया है। वहीं विभिन्न्न योजनाओं में लाभ पाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इनमें अर्चना अग्निहोत्री, प्रेमपाल, पुष्पादेवी, दुलारों देवीव, मेघा श्री, मुकंद पांडे, अवध किशोर, वीरपाल, साक्षी मिश्रा को चैक, चाबी, प्रमाण पत्र और लेपटॉप भी दिए। सीएम के साथ मंच पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली लोकसभा सांसद संतोष गंगवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ डी सी वर्मा, विधायक डॉ श्याम बिहारी, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह मौजूद हैं।


समय से पहले ही आ गया

शहर के सभी जनप्रतिनिधियों का बहुत दवाब था कि वह यहां पर आए और आधे घंटे का समय निकाल ले। मैने कहा आऊंगा तो समय तो पूरा ही निकाल लूंगा। आप लोग देख लिजिए समय से एक घंटा पहले ही आ गया। चार बजे आना था, लेकिन तीन बजे ही आ गया। जब आया तो सोच रहा था कि पंडाल में केवल में ही होऊंगा, जनता नहीं होगी, लेकिन मेरी इस बात को आप सबने झूठा साबूत कर दिया। मुझसे पहले ही आप लोग पंडाल में पहुंच कर हम लोगों की प्रतिक्षा कर रहे है। इन सबके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।


महादेव सेतू और आईटी पार्क के लिए जानी जाएगी नाथ नगरी

पहले बरेली को झुमका शहर के लिए जाना जाता था। जब लेगा यहां पर आते थे, तो उनको पता ही नहीं होता था कि झुमका कहां पर गिरा है। वह उसको ढूढ़ने लग जाता था। अब यह शहर झुमका शहर नहीं महादेव सेतू और आईटी पार्क के लिए जाना जाएगा। क्योंकि यह दोनो आपके सामने है।


बरेली के लेगों को देश सम्मान की निगाह से है देखता

पहले बरेली के लेगों को शक और बेयकनी की निगाह से देखता था। अब प्रदेश और बरेली के लोग देश में कहीं भी जाए, उन्हें सम्मान की निगाह से देखा जाता है। देश में समस्या आने पर प्रदेश की और निवारण के लिए देखा जाता है। अपने प्रदेश में असुरक्षा की भावना को खत्म कर सुरक्षा की भावना दी है। प्रदेश में अब सुरक्षा, निवेश, आजिविका, आस्था का सम्मान, अन्नदाता खुश है।


आस्था का सम्मान है

पहले क्या कांग्रेस और सपा के लोग आस्था का सम्मान करते है। पहले रामलला का नाम लेने पर लाठी और गोलियां मिलती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री मोदी जी ने अयोध्या में सालों से रामलला को लेकर चल रहे विवाद को खत्म कराते हुए वहां पर रामलला को विराजमान करा दिया। अब प्रदेश में रामलला का नाम लेने पर लाठी, गोली नहीं आस्था का सम्मान मिलता है। ऐसा किसी अन्य प्रदेश में नहीं होता है।


लोकसभा चुनाव में किया फिर आने का वादा

महादेव सेतू के उद्धाटन के मौके पर सीएम योगी ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले है। वह फिर से यहां पर आयेंगे और चुनावी रेली होगी। हर तरफ कमल ही कमल होना चाहिए। अब प्रदेश में विकास की लहर है, मेडिकल कॉलेज है। चुनाव में जीतने पर फिर से यहां पर आऊंगा और विकास के कार्यों की नई सौगात दूंगा।


अब की बार चार सौ के पार का दिया नारा

भाषण में उन्होंने चुनाव में अबकी बार फिर से चार सौ के पार का नारा दिया है। कई बार जनता से उन्हेंने इस नारे की पुनरावृति कराई। जब भी वह यहां पर आए है, यहां की जनता ने उन्हें निराश नहीं किया है। इस बार भी निराश नहीं करना है। प्रंचड बहुमत से भाजपा को जिताना है और विकास के लिए सत्ता में लाना है। 2024 की आवाज है एक बार फिर से मोदी सरकार, एक बार फिर से मोदी सरकार लाना है। प्रदेश में विकास की जो व्यार है वह पीएम मोदी जी के कारण है।


पुल का औपचारिक उद्धाटन पीडब्लूडी मंत्री ने किया

पहले सीएम योगी से ही पुल का औपचारिक उद्धाटन कराने का था। मौके पर शासन और प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन सीएम योगी वहां से आदिनाथ चौराहे पर निकल गए और उनके जाने के बाद में पीडब्लूडी मंत्री जीतिन प्रसाद ने पुल पर पहुंच कर उसका औपचारिक उद्धाटन किया। उसके बाद से पुल पर यातायात शुरू हो गया। उससे पहले ही लोगों में पुल को देखने और उस पर सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई थी। सुरक्षा में तैनात अधिकारी लोगों को रोकते रहे, लेकिन लोग निगाह बचा कर पुल पर पहुंच कर सेल्फी लेते रहे। देर रात तक लोगों की आवाजाही पुल पर जारी थी।

whatsapp whatsapp