Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

24 दिन बाद भी सोनू का सुराग न मिलने पर थाना घेर जामकर प्रदर्शन

24 दिन बाद भी सोनू का सुराग न मिलने पर थाना घेर जामकर प्रदर्शन

तरुण सूरी की रिपोर्ट


 बरेली         बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगी नवादा निवासी सोनू का 24वें दिन भी पता नहीं चलने पर पीड़ित परिजनों ने थाने का घेराव किया। वहीं आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के सामने रोड जामकर प्रदर्शन भी किया है। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजनों ने सोनू की पत्नी पर अपने प्रेमियों और परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों से साठगांठ करके मामले को दबाने में जुटी हुई है दर असल, बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगीनवादा निवासी सोनू की 4 नंबवर को यूनिवर्सिटी के पास सम्राट नगर निवासी चांदनी नाम की युवती के साथ शादी हुई थी। जिसके 21 दिन बाद यानी 25 नवंबर को सोनू अचानक घर से गायब हो गया था। इस मामले में पिता मूलचंद ने सोनू की पत्नी चांदनी समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोप है कि चांदनी और उसके परिजन 7 लाख रुपये और दो बीघा जमीन की सोनू के परिवार से मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे को गायब करके हत्या कर दी है। वहीं बारादरी थाना पुलिस ने इस मामले में शनिवार को चांदनी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। जबकि रविवार को एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या करने की बात को कबूल कर लिया है, जिनकी निशानदेही पर पुलिस दो दिन से सोनू के शव को तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जिसको लेकर सोमवार को सोनू के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और दर्जनों लोगों के साथ बारादरी थाने का घेराव किया। साथ ही उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की

whatsapp whatsapp