Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत पर्व की सफल समाप्ति पर हुआ शुकराना समागम

श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत पर्व की सफल समाप्ति पर हुआ शुकराना समागम 


बरेली        गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सचखंड दरबार गली बताशे वाली में 14 सितंबर से रखे गए श्री संपट अखंड पाठ एवं कीर्तन दरबार की सफल समाप्ति मंगलवार को हुई। इसी की खुशी में गुरु साहिब का शुकराना करने के लिए  23 सितंबर प्रातः से 10 बजे तक  शुकराना समागम का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 8:00 बजे रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई उपरांत हजूरी रागी भाई कुशल पाल सिंह ने कीर्तन किया और विशेष रूप से अमृतसर दरबार साहिब के बुलाए गए हजूरी रागी जत्थे भाई सतविंदर सिंह ने 10 बजे तक कीर्तन करते हुए जब "सेख फरीदै खैर दीजै बंदगी" शपथ पड़ा का गायन किया तो गुरुद्वारा हाल में मौजूद सारी संगत ने कीर्तन जत्थे के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक मगन होकर शबद पढ़कर गुरबाणी का आनंद लिया। 10 बजे श्री आनंद साहिब का पाठ हुआ। उसके बाद अरदास और गुरु का लंगर प्रसाद, फल का प्रसाद एवं अमृत जल संगत में बरताया गया। 10 दिन के समागम में जिन श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी सेवाएं दी उन्हें गुरु साहेब की बख्शीश सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रविंदर पाल सिंह कालरा सचिव सरदार गुरमीत सिंह खजांची अरुण कुमार  गुरदीप सिंह बग्गा  मनोज मूलचंदानी एवं जितेंद्र कुमार मौजूद थे।

whatsapp whatsapp