Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विश्व रक्तदाता दिवस पर जरूर करें रक्तदान:सुरेन्द्र बीनू

विश्व रक्तदाता दिवस पर जरूर करें रक्तदान:सुरेन्द्र बीनू 


बरेली। पूरे विश्व में सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर अपने नगर बरेली में भी कई जगह रक्तदान शिविर लगेंगे। युवाओं और 60 साल से कम लोग जो बिल्कुल स्वस्थ हैं वह रक्तदान कर सकते हैं इससे बड़ा कोई दान नहीं है । यह कहना है 62 वर्षीय समाजसेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा का जो पिछले 40 वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहे हैं और अब तक 70 बार रक्तदान करके सैकड़ों जरूरत मंद लोगों की जिंदगियां बचा  चुके हैं। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा का कहना है कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्त देने वाला और लोगों की अपेक्षा ज्यादा स्वस्थ रहता है।वैसे भी कोविड आपदाकाल में कैम्प न लगने की वजह से रक्त बैंक में रक्त की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर अधिक से अधिक रक्तदान करें।

whatsapp whatsapp