नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फ़ोटो छप जाए अखबार में बाकी सब जाएं भाड़ में

फ़ोटो छप जाए अखबार में बाकी सब जाएं भाड़ में

पहले इकट्ठा किया कूड़ा फिर चलाया स्वच्छता अभियान


क्या करें कागजों में अभियान चलाना भी जरूरी है


बरेली।         वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय  की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम छात्रा इकाई का "सात दिवसीय विशेष शिविर" के दूसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी रिंकू कुमार की देख– रेख में एनएसएस की छात्राओं द्वारा सफाई व बृहद स्वच्छता अभियान रैली निकाल कर किया गया।  साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा सफाई करवा कर फोटो खिंचवाई गई परंतु इसमें विशेषता यह रही कि जैसा एक फोटो में दिख रहा है की मौजूदा अध्यापिका एवं दो तीन छात्राओं द्वारा एक जगह पर कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है और दूसरी फोटो में साफ दिख रहा है कि जिस जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा है उस जगह को छोड़कर बाकी का पूरा ग्राउंड बिल्कुल साफ नजर आ रहा है ऐसे में साफ है कि ऊपर से आए निर्देशों के अनुसार सत्र अभियान चलाने भी जरूरी हैं उसके लिए चाहे दिखावा ही क्यों ना करना पड़े इसके पश्चात् छात्राओं द्वारा घर के रद्दी सामान का प्रयोग करके  आर. ए. बस्ती के बालक व बालिकाओं  को विभिन्न प्रकार के घर को सजाने वाले क्राफ्ट बना करके सिखाएं। दिवस के बौद्धिक सत्र में स्टार एजुकेशन इंस्टीट्यूट के पवन कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा युवा कौशल से संबंधित विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक कोर्सों व उनके महत्त्व के बारे में बताया । कार्यक्रम अधिकारी असि.प्रोफेसर रिंकू कुमार ने व्यवसायिक (वोकेशनल) कोर्सों के महत्व को बताते हुए एनएसएस की छात्राओं को इन व्यवसायिक कोर्सों  को करने के लिए प्रेरित किया। दिवस के अंतिम सत्र में संगीत प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें गंगा टीम की खुशी प्रथम स्थान,यमुना टीम की शिवांगी द्वितीय स्थान, व कावेरी टीम की काजल तृतीय स्थान पर रही। संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रिंकू कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डा. अनुभूति , डॉ. विकास वर्मा पटेल  इत्यादि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहें।

whatsapp whatsapp