Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बच्चा चोर को पब्लिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

बच्चा चोर को पब्लिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले


नशेड़ी कट्टे में डालकर ले जा रहा था 2 वर्षीय बच्चा



पकड़े जाने पर अन्य दो साथी हुए फरार


बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों को हुआ शक




बरेली।      बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी गौरव शर्मा किराना व्यापारी हैं। साथ ही भाजपा महानगर ओबीसी कार्यकारिणी के कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उनका इकलौता बेटा रुद्रप्रताप (2) घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान क्षेत्र में स्थित अचार फैक्ट्री के पास का रहने वाला एक व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि तीनों व्यक्तियों में से एक ने घर के बाहर खेल रहे रुद्रप्रताप को पकड़कर एक कट्टे में डाल दिया और लेकर जाने लगे। उस दौरान घर पर रुद्रप्रताप की मां साधना शर्मा मौजूद थीं। वहीं उसके पिता गौरव शर्मा घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित अपनी दुकान महावीर जनरल स्टोर पर थे। बताया कि कट्टे के अंदर से रूद्रप्रताप के रोने की आवाज सुनकर वहां खड़े सौरभ, राखी व अन्य लोगों ने शोर मचाते हुए पकड़ने की कोशिश की लेकिन तीनों आरोप वहां से भाग निकले। करीब 500 मीटर दूर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने बच्चा ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया और बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बच्चे को सकुशल वापस पाते ही उसकी मां साधना शर्मा ने बेटे को गले से लगा लिया। बारादरी थाने पहुंचे गौरव शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

whatsapp whatsapp