Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भाजपा ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों व पिछड़ों को झूठे वादे वादे करके, ठगने का काम किया: राजपाल कश्यप

भाजपा ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों व पिछड़ों को झूठे वादे वादे करके, ठगने का काम किया: राजपाल कश्यप




बरेली।      समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डॉo राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग हर तबके को साथ में लेकर चलती है ,चाहे दलित हो, चाहे पिछड़ा हो, चाहे अगड़ा हो सभी का सम्मान करती है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, गरीबों, किसानों ,मजदूरों ,दलितों और पिछड़ों को झूठे वादे वादे करके, ठगने का काम किया, आज पूरा प्रदेश अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को बड़ी उम्मीद की नजर से देख रही है, उन्होंने कहा इस भाजपा सरकार ने दलित पिछड़ों का तो अपमान किया ही, ब्राह्मण समाज को भी सम्मान देने का काम नहीं किया, ऐसी स्थिति में हर वर्ग, जाति और धर्म के लोग इस बार भारतीय जनता पार्टी की पूरे उत्तर प्रदेश में जमानत जप्त कराने का काम करेंगे । शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करके उन्हें शिक्षा और रोजगार से वंचित करने का काम किया, विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार शून्य साबित हुई, उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है 2022 में भारतीय जनता पार्टी की गूंगी और बहरी आरक्षण विरोधी सरकार उखाड़ फेंक जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी रविंदर यादव गौरव सक्सेना प्रवक्ता मयंक शुक्ला संजीव यादव कमल साहू विशाल कश्यप जयपाल कश्यप सुमित यादव द्रोण कश्यप ऋषिराम यादव शिवम राजकश्यप अमित कश्यप पप्पू सक्सेना हरि ओम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे ।

whatsapp whatsapp