Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गणेश महोत्सव के जनक अनिल पाटिल का किया गया सम्मान

गणेश महोत्सव के जनक अनिल पाटिल का किया गया सम्मान


बरेली। नाथ नगरी बरेली में गणेश महोत्सव की परंपरा को स्थापित करने वाले संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल का विशेष सम्मान किया गया। वर्ष 1996 में अनिल पाटिल ने इस परंपरा की नींव रखी थी, जिसके चलते आज शहर में करीब 25 हजार पंडाल सजते हैं और घर-घर गणपति बप्पा विराजमान होते हैं।

गणपति जी के आशीर्वाद से इस अनूठी परंपरा का विस्तार हर वर्ष नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में मुद्दे आपके कलम हमारी अखबार प्रबंधन ने उनकी प्रेरणादायी यात्रा को समर्पित विशेष पेज प्रकाशित किया। सम्मान स्वरूप उसी पेज को फ्रेम कर अनिल पाटिल जी को भेंट किया गया। यह पहल उनके वर्षों के अथक प्रयासों को सलाम करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी ऐसी कामना करते हैं।


अरविन्दर सिंह मिक्की

चेयरमैन/सम्पादक

whatsapp whatsapp