Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन सर्किट हाउस में एक मीटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक

बरेली। डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार निर्वाचित विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की बरेली सर्किट हाउस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें तत्काल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत

सर्किट हाउस में शुक्रवार दोपहर को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एसआईआर को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में असहनीय दर्द उठा। हालत गंभीर देख अफसरों और सहयोगियों में हड़कंप मच गया। बिना देर किए उन्हें शहर के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम, नहीं बच सकी जान

मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। डा. विमल भारद्वाज ने बताया कि सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं बच सके।

whatsapp whatsapp