Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

थाने में ग्राम प्रहरियो की बैठक कर किया जागरूक

थाने में ग्राम प्रहरियो की बैठक कर किया जागरूक


बरेली          सीबीगंज थाना पर समस्त ग्राम प्रहरियों की मीटिंग संपन्न की गई। जिसमें तमाम गांवों से आए प्रहरियो ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय जनपद बरेली ने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को तत्काल थाने को बताए साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी रखें। यह भी नजर रखें की गांव में अचानक से कोई व्यक्ति इतना धनवान कैसे हो गया। अगर कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति नजर में आए तो उसकी जानकारी तुरंत मेरे सीयूजी पर या इंस्पेक्टर सीबीगंज,अपने हल्का दरोगा, या बीट आरक्षी को दें। इस मौके पर गांव के चौकीदारों को टॉर्च,सीटी दी गई। इस मौके पर इंस्पेक्टर सीबीगंज ओपी गौतम, इंस्पेक्टर क्राइम अजय पाल सिंह, एसएसआई जोखन यादव, परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह, उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, आबिद अली व समस्त थाने के दरोगा व सिपाही मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp