डॉ अनीस बेग के निवास पर उत्साह के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन
डॉ अनीस बेग के निवास पर उत्साह के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन
नेताओं-कार्यकर्ताओं का रहा जमावड़ा
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैंट क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर अनीस बेग के आवास पर भव्य आयोजन किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में सपा के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने आपसी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। नेताओं का कहना था कि पीडीए की एकता के बल पर समाजवादी पार्टी आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देने का काम करेगी।
डॉक्टर अनीस बेग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।