Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इनरव्हील मंडल की 311 की कार रैली में छाया ग्लोरी स्पार्क

इनरव्हील मंडल की 311 की कार रैली में छाया ग्लोरी स्पार्क


बरेली      इनरव्हील क्लब मंडल 311 की मंडल अध्यक्षा रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में तथा पूर्व पूर्व मंडल अध्यक्षा विनोद ऋषि के निर्देशन में 12 से 14 सितंबर तक तीन दिवसीय एक कार रैली का आयोजन किया गया। यह कार रैली कानपुर से आगरा, अलीगढ़ ,मथुरा, काशीपुर तथा रुद्रपुर से होते हुए 14 सितंबर बुधवार को शहर बरेली में पहुंची। रैली का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के द्वारा महिलाओं को शिक्षा के लिए तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करना था। शहर में इस रैली का स्वागत विद्या भवन पब्लिक स्कूल में एक विशाल सभा का आयोजन कर किया गया। जिसमें बरेली के सभी इनरव्हील क्लबों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आरंभ मंडल अध्यक्षा रेनू अग्रवाल जी, मंडल संपादिका डॉक्टर नीलू मिश्रा जी, पी डी सी साधना रस्तोगी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।रति अग्रवाल जी ने मंच संचालन किया ।इस आयोजन में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल तथा रोटेरियन अशोक ठाकुर जी की गरिमामय उपस्थिति रही। रैली विद्या भवन स्कूल से इनवर्टिस होते हुए अगले पड़ाव शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान कर गई। इस कार्यक्रम में  ग्लोरी स्पार्क ने को कार  सज्जा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता।

whatsapp whatsapp