Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बचे हुए अभियुक्त बोले केस की पैरवी की तो तुम्हें भी पहुंचा देंगे ऊपर

बचे हुए अभियुक्त बोले केस की पैरवी की तो तुम्हें भी पहुंचा देंगे ऊपर



पीड़ित परिवार ने लगाई कप्तान से गुहार



बरेली           गंगापुर में एक युवक को गोली मारने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमें से पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया परंतु बाकी के आरोपी अभी भी बाहर है जिसको लेकर गंगापुर थाना बारादरी निवासी मोदित पुत्र जसवंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने परिवार की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है एवं बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की प्रार्थी ने बताया कि 21 नवंबर 2022 को दिनदहाड़े प्रार्थी के भाई सुरजीत उर्फ गोला की राहुल उर्फ अप्पा दीपक उत्तरकांड दया प्रसाद विशाल कुलदीप एवं लव राजपूत पुत्रगर्ण पप्पू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसका मामला 302 में दर्ज है परंतु 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मात्र राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है बाकी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर केस की पैरवी की गई तो बाकी के लोगों को भी सुरजीत की तरह खत्म कर ऊपर पहुंचा देंगे जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की तो विवेचक द्वारा साफ कहा गया कि कार्रवाई सिर्फ एक पर ही होगी प्रार्थी ने निष्पक्ष जांच कराते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की है

whatsapp whatsapp