Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फोर्टिस गुरुग्राम ने मरीजों की देखभाल और हेल्थकेयर सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से बरेली में लॉन्च किया समर्पित सूचना एवं ओपीडी सेंटर

मनोज कुमार



फोर्टिस गुरुग्राम ने मरीजों की देखभाल और हेल्थकेयर सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से बरेली में लॉन्च किया समर्पित सूचना एवं ओपीडी सेंटर

बरेली, 31 जनवरी, 2025: फोर्टिस गुरुग्राम ने डॉ अमित अग्रवाल चाइल्ड केयर सेंटर एंड जनरल हॉस्पीटल, बरेली के सहयोग से आज एक समर्पित सूचना एवं ओपीडी सेंटर लॉन्च किया है। यह सेंटर बरेली समेत आसपास के अन्य शहरों एवं नगरों के बाशिन्दों के लिए स्तरीय हेल्थकेयर सेवाओं को सुलभ कराएगा। इस अस्पताल में सुपर स्पेश्यलिटी कंसल्टेशन के लिए हेमेटो-ओंकोलॉजिस्ट्स (बोन मैरो ट्रांसप्लांट), पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, तथा पिडियाट्रिक हेमेटो ओंकोलॉजी एवं बीएमटी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सेंटर के लॉन्च के अवसर पर डॉ राहुल भार्गव, प्रिंसीपल डायरेक्टर एवं हेड – हेमेटोलॉजी एवं बीएमटी, डॉ मनविंदर सिंह सचदेव, डायरेक्टर पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, डॉ सुहैल दुर्रानी, एंडोक्रोइनोलॉजी, डॉ अरुण सिंह दनेवा, सीनियर कंसल्टेंट, पिडियाट्रिक हेमेटो ओंकोलॉजी एवं बीएमटी, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम, डॉ आर के सिंह, प्रेसीडेंट, सत्या हॉस्पीटल, बरेली, डॉ शिवम कामथान, कोषाध्यक्ष, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बरेली तथा डॉ रतन पाल सिंह, मानद सचिव, एस आर क्रिटिकल केयर हॉस्पीटल, बरेली उपस्थित थे।
इस मौके पर, डॉ राहुल भार्गव, प्रिंसीपल डायरेक्टर एवं हेड – हेमेटोलॉजी एवं बीएमटी ने कहा, “इस सेंटर का लॉन्च वास्तव में, मरीजोन्मुख सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम टेक्नोलॉजी का लाभ उठाते हुए मरीजों के लिए मेडिकल सेवाओं एवं परामर्श सुविधाओं को सुलभ बनाने के साथ-साथ उनके लिए ओपीडी तथा इमरजेंसी कंसल्टेशन सेवाओं पर ज़ोर देते हैं। फोर्टिस नेटवर्क से जुड़े हेल्थकेयर एक्सपर्ट्स की मल्टी-डिसीप्लीनरी टीम यहां ओपीडी के दौरान डिजिटल एवं फिजिकल कंसल्टेशन सेवाओं के लिए उपलब्ध होगी।”
डॉ मनविंदर सिंह सचदेव, डायरेक्टर पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी ने कहा, “यह सुविधा मरीजों के लिए टेक्नोलॉजी की मदद से कुशल हेल्थकेयर अनुभवों को उपलब्ध कराने के मकसद से तैयार की गई है जो बरेलीवासियों के लिए उनके शहर तक एक्सपर्ट मेडिकल केयर को सुलभ बनाएगी। यह ओपीडी सेवा बरेलीवासियों के समय की बचत करने के साथ-साथ उन्हें अपने आसपास ही मेडिकल सेवाओं का लाभ दिलाएगी। इस प्रकार वे दूरदराज के शहरों में मेडिकल सेवाएं प्राप्त करने पर खर्च होने वाले समय और धन समेत अन्य साधनों की बचत कर सकेंगे। बरेली में ही कंसल्टेशन और चेकअप की सुविधा उपलब्ध होने पर हम शहर में तथा आसपास के अन्य इलाकों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।”

*फोर्टिस हैल्‍थकेयर लिमिटेड के बारे में* -
फोर्टिस हैल्‍थकेयर लिमिटेड, जो कि आईएचएच बेरहाड हैल्‍थकेयर कंपनी है, भारत में अग्रणी एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाता है। यह देश के सबसे बड़े स्‍वास्‍थ्‍यसेवा संगठनों में से एक है जिसके तहत् 28 हैल्‍थकेयर सुविधाएं, 4,500+ बिस्‍तरों की सुविधा (ओ एंड एम सुविधाओं समेत) तथा 400 से अधिक डायग्नॉस्टिक सेंटर (संयुक्त उपक्रम सहित) शामिल हैं। फोर्टिस भारत के अलावा, संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) तथा नेपाल और श्रीलंका में भी परिचालन करती है। कंपनी भारत के बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध है। इसे कई ग्लोबल कंपनियों और अपनी प्रवर्तक कंपनी – आईएचएच से बल मिलता है जिसके परिणामस्वरूप यह मरीजों के लिए वर्ल्ड-क्लास केयर एवं क्‍लीनिकल उत्‍कृष्‍टता के ऊंचे मानक रचती है। फोर्टिस के पास ~23,000 कर्मचारियों (एगिलस डायग्‍नॉस्टिक्‍स लिमिटेड सहित) का मजबूत आधार है जो दुनिया का सबसे भरोसेमंद हैल्‍थकेयर नेटवर्क बनने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करते हैं। फोर्टिस मरीजों के लिए क्‍लीनिक्‍स से लेकर क्‍वाटरनरी केयर सुविधाओं और अन्य कई संबद्ध सेवाओं समेत एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराती है।

whatsapp whatsapp