Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ऑटो के रोडवेज तक सौ रुपये माँगने पर फाड़ दिया सिर

ऑटो के रोडवेज तक सौ रुपये माँगने पर फाड़ दिया सिर



पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा



बरेली।          थाना प्रेमनगर के सूर्या बैंकट हाल के पास ऑटो का रोडवेज तक सौ रुपये किराया बताने पर चालक को पीट दिया और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताते चलें कि बानखाने के रजा चोंक निवासी 21 वर्षीय घायल फुरकान पुत्र इस्तकार ने बताया कि वह लगभग साढ़े नों बजे अपना ई रिक्शा घर से लेकर निकला था तभी मठिया से थोड़ी दूर एक सवारी ने हाथ देकर रोडवेज जाने का किराया पूछा जिसपर उसने सौ रुपये बता दिए जब सवारी ने 30 रुपये देने की बात कही तो चालक ने दूसरी गाड़ी देखने को कहा। आरोप है कि उक्त सवारी ने गाली देते हुए कहा कि जाना तो तुझी को पड़ेगा इतना कहते ही चपत मार दिया और गली के एक घर मे घुसकर दो अन्य लोगों को बुलाया जिन्होंने सिर्फ नेकर पहन रखा था। तीनो लोग मिलकर हमलावर हो गए किसी चीज से सिर पर वार किया जिससे पीड़ित घायल हो गया। सूचना पर कोहड़ा पीर चौकी इंचार्ज थाना प्रेम नगर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे घायल को जिला अस्पताल भेजा गया एवं पुलिस ने तहरीर ले ली है सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है जाँच कर आगे की कार्यवाही होगी।

whatsapp whatsapp