Tuesday, 03-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मतदाताओं के स्वागत को सजाया कॉलेज का बूथ

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मतदाताओं के स्वागत को सजाया कॉलेज का बूथ


अर्चना राजपूत के नेतृत्व में 14 छात्राओं ने की जी तोड़ मेहनत




बरेली।      सुनियोजित मतदाता एवं चुनावी सहभागिता के अंतर्गत सिविल डिफेंस पोस्ट चौपला के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है पोस्ट के द्वारा डोर टू डोर कैंपेन चलाया गया रंगोली तथा दीपोत्सव के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा चुका है उसी क्रम में पोस्ट चौपला की पोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत के द्वारा उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से स्थानीय बिहारीपुर में लोगों को 14 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया और उनके 1-1 वोट चुनाव के लिए कितना जरूरी है यह समझाया गया इस लोकतंत्र के त्योहार में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होना आवश्यक है तभी हम एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं । इसी के साथ लोगों से अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की गई तथा लोगों ने भी मतदान करने का आश्वासन दिया गया। प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय के निर्देशन में अर्चना राजपूत के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी छात्राओं ने बिहारीपुर के  बूथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली पर लोगों के स्वागत के लिए सुंदर रंगोली सजाकर गुब्बारे भी लगाए कुमारी भूमिका गौतम ,खुशी ,अनामिका कश्यप, शिवानी गुप्ता ,करिश्मा राठौर ,रचना ,श्रद्धा, अंशिका कुमारी ,सलोनी ,दिव्यांशी शर्मा ,कुलसुम बी, मनोरमा सिंह ,शोभा कश्यप ,प्रिया श्रीवास्तव आदि छात्राओं का सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp