Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा अलौकिक कीर्तन दरबार

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा अलौकिक कीर्तन दरबार       


बरेली         सिक्खों के छठे गुरू साहिब श्री गुरू हरि गोबिंद जी के पावन प्रकाश पर्व पर रविवार गुरुद्वारा जनकपुरी में एक अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पंथ प्रसिद्ध प्रचारक ज्ञानी प्रदीप सिंघ (चंडीगढ़) ने गुरू हरि गोबिंद साहिब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 11 वर्ष की आयु में गुरू पिता पंचम पातशाह साहिब श्री गुरू अर्जुनदेवजी की शहादत के बाद जब गुरता गद्दी संभाली बाबा बुड्ढा जी ने गुरता गद्दी के समय दो किरपाने धारण कारवाई । एक मीरी की एक पीरी की एक शासन हेतु एवं एक गरीब मजलूम की रक्षा हेतु। श्री दरबार साहिब (अमृतसर साहिब) के पंथ प्रसिद्ध रागी भाई बिक्रमजीत सिंघ गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को भाव विभोर किया।उन्होंने शबद "ऐसे गुर कुछ बलि बलि जाईऐ आपि मुकतु मोहि तारै" गायन किया। इतिहास बताता है कि गुरू हरि गोबिंद साहिब ने ही ग्वालियर की कैद से 52 राजाओं को भी आजाद करवाया था। संचालन सुखबीर सिंघ ने किया। मुख्य सेवादार रविन्द्र सिंघ बग्गा ने संगत का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। रंजीत सिंघ, बलविंदर सिंघ, सुरजीत सिंघ, रविन्द्र पाल सिंघ, कुलदीप सिंघ, राकेश सिंघ, रोमी, हरनाम सिंघ आदि का विशेष सहयोग रहा। समाप्ति के पश्चात्‌ सारी संगत ने गुरू का अटूट लंगर छका ।

इस दौरन अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंघ लालपुर ने दीवान में पहुंच कर शीश निवाया। महासचिव इंद्रजीत सिंघ खालसा ने बताया कि मुख्य समागम आज गुरुद्वारा जनकपुरी सुबह 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक सजेगा। गुरू का लंगर अटूट बरतेगा ।

whatsapp whatsapp