कैसे न कहें कि पुलिस के संरक्षण में चल रहे हैं अवैध स्टैंड
कैसे न कहें कि पुलिस के संरक्षण में चल रहे हैं अवैध स्टैंड
ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने ही भरते नजर आए सवारियां
बरेली। आखिर जो कुछ अधिकारी पता न होने का ढोंग रचते हैं वोह कैमरों में कैद कैसे हो जाता है यह सोचने की बात है। कागजों में चाहें अवैध स्टैंड हटाने के लिए उच्याधिकारीयों को दिखावी कार्यवाही दिखाई जा रही हो पर सच तो यह है कि कुछ ही दिनों बाद फिर मोटी कमाई के साथ अवैध स्टैंड शुरू हो जाते हैं बस फर्क इतना ही कि जितनी बार इन डग्गामार गाड़ियों को रोकने के आदेश जारी होते हैं उतनी ही डिमांड की रकम बढ़ जाती है यह नजारा है चौपला से पुल के नीचे दिल्ली रोड का जहां एक नहीं बल्कि कई गाड़ियों के चालक सवारियां भरते नजर आ रहें थे वहीं रोड की दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई नजर आ रही है पर इन अवैध गाड़ियों को रोकने याँ टोकने की किसी ने जहमत नहीं उठाई।