डॉ निशा शर्मा को नेशनल बेस्ट राइटर अवार्ड
डॉ निशा शर्मा को नेशनल बेस्ट राइटर अवार्ड
बरेली। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ निशा शर्मा को फरीदाबाद हरियाणा की संस्थामैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता जिसमें पूरे भारतवर्ष से 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था उसमें उत्तर प्रदेश से नेशनल बेस्ट यंग राइडर अवॉर्ड से डॉ निशा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। जिसमें उन्हें चेयरमैन डॉ सी पी यादव द्वारा सम्मान पत्र, सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के अध्यक्ष समाजसेवी एवं वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा ,डॉक्टर रंजन विशद, आनंद गौतम एवं उपमेद्रं सक्सेना द्वारा हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।